Monday, April 21, 2025
Homeक्राइमहोटल में लड़के-लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का नजारा देख स्टाफ...

होटल में लड़के-लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का नजारा देख स्टाफ रह गया हैरान

यहां के एक होटल के कमरे में लड़के-लड़की ने फंदा लगा लिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़के की मौत हो चुकी है और लड़की का इलाज चल रहा है। लड़के की पहचान यू.पी. स्थित गाजियाबाद के रहने वाले दीपक (26) के रूप में हुई है, जबकि लड़की का नाम मोहिनी (24) बताया जा रहा है। जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों 1 तारीख से होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने दोनों के परिवारों को इस बारे में जानकारी दे दी है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जब दोनों कमरे में थे तो लड़की के गले का फंदा खुल गया और वो नीचे गिर गई। चोट लगने पर जब लड़की चिल्लाई तो होटल स्टाफ उनकी मदद के लिए आया। फिर स्टाफ ने दोनों को जनरल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया, जबकि लड़की को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। पुलिस पता कर रही है कि दोनों द्वारा फंदा लगाने के पीछे क्या कारण था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular