Wednesday, September 18, 2024
Homeक्राइमबाइक शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने की 7 लाख 70 हज़ार...

बाइक शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने की 7 लाख 70 हज़ार की चोरी, डॉग स्क्वायड को चकमा देने जगह-जगह बिखेरा मिर्ची पाउडर

बिलासपुर। जिले के बाइक शोरूम में अज्ञात चोरों ने धावा बोला है। चोरों ने शोरूम के कैश काउंटर से 7 लाख 70 हज़ार नगदी लेकर भाग निकले है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने शोरूम के अंदर मिर्ची पाउडर बिखेरा है। जिससे डॉग स्क्वायड को चकमा दिया जा सके। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना दरमियानी रात बिल्हा थाना क्षेत्र की है। बिल्हा निवासी संजय बग्गा की रायपुर रोड पर संजय मोटर्स के नाम से शोरूम है। रोज की तरह रविवार शाम को शोरूम में ताला लगाकर वह अपने कर्मचारियों के साथ घर चले गए थे। शोरूम के लॉकर में उन्होंने 7 लाख 70 हजार रुपए में छोड़ दिया था। जब कर्मचारी सोमवार सुबह शोरूम पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने संजय को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पहुंच गई।

बिल्हा पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ ही एंटी क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट (ACCU) की टीम को भेजा दिया गया। डॉग स्क्वायड से पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। चोरी करने के बाद चोरों ने पूरे शोरूम में मिर्च पाउडर डाल दिया था। लॉकर के साथ ही आसपास भी मिर्च पाउडर डाल दिया था। पुलिस का कहना है कि चोरों ने सर्च डॉग को चकमा के लिए यह तरीका अपनाया होगा। बताया गया कि मिर्ची की गंध से डॉग भटक जाता है। शोरूम में बड़ी रकम होने की जानकारी दुकान के कर्मचारियों को भी थी। जिसकी वजह से पुलिस दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular