Thursday, September 19, 2024
Homeखास खबरस्व सहायता समूह की बहनों द्वारा बनाई गई राखी सी मार्ट मुंगेली...

स्व सहायता समूह की बहनों द्वारा बनाई गई राखी सी मार्ट मुंगेली में उपलब्ध है

मुंगेली 10 अगस्त 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई मुंगेली जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी से सुशोभित होगी। इस हेतु छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने आज अपने मुंगेली प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में संचालित सी-मार्ट से स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित आकर्षक राखियां खरीदी। उन्होंने सी-मार्ट का अवलोकन भी किया और उपलब्ध सामग्रियों की जानकारी ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने घरों में अपने हाथों से धान, चावल, गेहूं, मूंगदाल, फल एवं सब्जियों के बीज आदि के माध्यम से रंग बिरंगी राखी का निर्माण कर रही हैं, जिसका विक्रय सी-मार्ट सहित शहर के जगह-जगह स्टाल लगाकर अपनी राखियां बेचकर स्वावलंबी बनाने की ओर अग्रसर हो रही हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के लिए स्व सहायता समूह द्वारा बनाई गई राखी की खरीददारी की है और यही राखी को कल मुख्यमंत्री के कलाई में बांधेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular