Wednesday, September 18, 2024
Homeखास खबरपानी से लबालब हुआ शहर, नजारा दिखा तालाब जैसा

पानी से लबालब हुआ शहर, नजारा दिखा तालाब जैसा

भिलाई। दुर्ग जिले में 9 अगस्त को सुबह से लेकर देर रात तक भारी बारिश हुई थी। इसके कारण शहर पानी से लबालब भर गया हैं। वहीं एक ओर शहर में पानी निकलने की व्यवस्था को लेकर निगम की पोल खुल गई है। सुपेला मार्केट की सड़कें तालाब बन गई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले में अब तक 603.2 मिमी बारिश हो चुकी है। सबसे अधिक बारिश दुर्ग विकासखंड में हुई है। भू-अभिलेख विभाग के अनुसार दुर्ग विकासखंड में सबसे अधिक 782.3 मिमी, पाटन में 625.2 मिमी और धमधा में 401 मिमी पानी बरस चुका है। बरसात के मौसम में दुर्ग जिले में 1123 मिमी बारिश होना आम बात है। अगर इसी तरह दो-तीन दिनों तक मौसम रहा तो यह आंकड़ा 70-80 फीसदी पहुंच जाएगा।

दुर्ग जिले के रिसाली, मरोदा, रुआबांधा, शंकर नगर, उरला, संतराबाड़ी, शिक्षक नगर, गया नगर, गंजपारा, करगीडीह स्थित निचली बस्तियों में बारिश का पानी भर गया हैं। नालियों में भी पानी भरने की वजह से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा हैं। भिलाई शहर के सुपेला, चंद्र नगर, कोहका कैंप जामुल क्षेत्र में भी बारिश का पानी भर गया हैं। सड़कें भी पूरी तरह से डूब गई हैं। लगातार बारिश के चलते भिलाई शहर के तीनों अंडर ब्रिज चंद्रा-मौर्या चौक, प्रियदर्शिनी परिसर और नेहरू नगर पानी से डूब गया हैं। इसके साथ ही सिरसा गेट और उरला में बने अंडर ब्रिज में भी पानी भर गया। इसकी वजह से लोगों आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular