Thursday, September 19, 2024
Homeक्राइमकॉलेज में छेड़छाड़, बात करने से इनकार करने पर किशोरी की हाथ...

कॉलेज में छेड़छाड़, बात करने से इनकार करने पर किशोरी की हाथ पकड़ने लगा युवक

दिल्ली-एनसीआरभारतराज्यछत्तीसगढ़विश्वमनोरंजनवीडियोखेलधर्म-अध्यात्मविज्ञानप्रौद्योगिकी व्यापारजरा हटकेलाइफ स्टाइलसम्पादकीय मानसून में इस तरह से बालों को करें हाइड्रेट, फॉलो करें ये टिप्समैक रदरफोर्ड ने एकल उड़ान भरने वाले सबसे कम उम्र के पायलट होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किया हासिलपश्चिमी मेक्सिको : गोलीबारी में आठ लोगों की मौतडायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इस तरह से करें त्रिफला का सेवनआप विधायक पहुंचे राजघाटक्या IVF करवाने का कोई नुकसान है ?दिशा पटानी ने शेयर किया फिटनेस वीडियो, जिम में शख्स को दिया धोबी पछाड़सान्या मल्होत्रा ने शेयर की वर्कआउट वीडियो, आप भी देखेंबीबीएमबी पोंग डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ सकता है, भारी बारिश के कारण बांधों में पानी का स्तर बढ़ने की आशंकापुराने विवाद को लेकर भिड़े पांच भाई, कई लोग जख्मी Home/राज्य/छत्तीसगढ़/कॉलेज में छेड़छाड़, बात… छत्तीसगढ़ कॉलेज में छेड़छाड़, बात करने से इनकार करने पर किशोरी की हाथ पकड़ने लगा युवक Janta Se Rishta Admin25 Aug 2022 1:25 PM x गिरफ्तार बिलासपुर। रतनपुर स्थित कॉलेज में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। घायल किशोरी ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि रतनपुर भेड़ीमुड़ा में रहने वाले मनीष कश्यप(25) ने किसी दूसरे से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद वह किशोरी के मोबाइल पर बात करने की कोशिश करता था। किशोरी मोबाइल पर उससे बात नहीं करती थी। मंगलवार को वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई थी। इस दौरान युवक ने उससे बात करने की कोशिश की। किशोरी ने उससे बात करने से मना कर दिया। इस पर युवक किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसका विरोध करने पर उसने किशोरी पिटाई की। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। किशोरी ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर रतनपुर थाने में शिकायत की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular