Thursday, September 19, 2024
Homeक्राइमदोपहिया वाहन में घुम-घुम कर मोबाईल फोन लूट करने वाले 01 आरोपी...

दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर मोबाईल फोन लूट करने वाले 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 02 गिरफ्तार

विवरण – प्रार्थी यशी कुमार अवस्थी ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 26.08.2022 की रात्रि अपने दोपहिया वाहन से कोटा से कबीर नगर जा रहा था। इसी दौरान श्याम चैंबर्स के पास प्रार्थी के मोबाईल फोन पर काॅल आने से वह मोबाईल फोन पर बात करते धीरे-धीरे जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी वाहन में दो लड़के प्रार्थी के पीछे से आकर उसका विवो कम्पनी का मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 144/22 धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजांे का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी हेमन्त निषाद को चिन्हांकित कर उसकी पतासाजी करते हुए पकड़ा गया। घटना के संबंध में आरोपी हेमंत निषाद से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को कारित करने के अलावा दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर थाना डी.डी.नगर, आमानाका एवं कबीर नगर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अन्य 05 नग मोबाईल फोन लूट करना बताया गया है।

 

दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *लूट की कुल 06 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग स्कूटी वाहन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये* जप्त कर कार्यवाही किया गया।

 

विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालक पूर्व में भी थाना डी.डी.नगर से हत्या के प्रयास के मामले में बाल सम्प्रेक्षण गृह, माना में निरूद्ध रह चुका है।

 

 

 

गिरफ्तार

 

 

 

01. हेमंत निषाद पिता अलनकहा निषाद उम्र 22 साल निवासी बजरंग नगर थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग।

 

 

 

02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

 

 

 

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि. शंकर लाल धु्रव, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, आर. धनंजय गोस्वामी, विजय पटेल, वीरेन्द्र बहादुर, आशीष राजपूत तथा थाना कबीर नगर से उनि महेन्द्र टण्डन की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular