Wednesday, September 18, 2024
Homeखास खबरपवित्र महाग्रन्थ रामायण प्रदत्त कर नगर निगम में सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियन्ता एवं...

पवित्र महाग्रन्थ रामायण प्रदत्त कर नगर निगम में सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियन्ता एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय की सेवाओं का किया गया सम्मान

रायपुर – पवित्र महाग्रन्थ रामायण सहित श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह और छाता प्रदत्त करके विगत दिनांक 31 अगस्त 2022 को रायपुर नगर पालिक निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियन्ता एवं निगम जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय की सेवाओं का सम्मान करते हुए विगत दिवस संध्या को नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के समस्त निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. संक्षिप्त आयोजन में सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियन्ता एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय ने अपने संस्मरण सुनाये. निगम अपर आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, श्री अरविन्द शर्मा, निगम सचिव डॉक्टर आर. के. डोंगरे, मुख्य अभियन्ता श्री आर. के. चौबे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता श्री राकेश गुप्ता, श्री विनोद देवांगन, श्री राजेश शर्मा, नगर निवेशक श्री बी. आर. अग्रवाल,जोन कमिश्नर सर्वश्री विनोद पाण्डेय, विनय मिश्रा, एन. आर. चन्द्राकर, अरुण ध्रुव,दिनेश कोसरिया, कार्यपालन अभियन्ता सर्वश्री के. के. शर्मा, हरेन्द्र कुमार साहू, सुभाष चन्द्राकर, एस. पी. त्रिपाठी, सहायक अभियन्ता सर्वश्री आशीष शुक्ला, श्री अंशुल शर्मा जोन 9 उप अभियन्ता श्री अबरार खान, जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री महेंद्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री भोला तिवारी सहित नगर निगम जोन क्रमांक 9 के सभी निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस दौरान सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियन्ता एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय द्वारा नगर निगम रायपुर को प्रदत्त की गयी सेवाओं को सराहते हुए उनका सम्मान किया और उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी, समृद्ध जीवन सहित उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular