Friday, September 20, 2024
Homeखास खबरडॉ शिव कुमार डहरिया ने अपने निवास की गणपति प्रतिमा का सपरिवार...

डॉ शिव कुमार डहरिया ने अपने निवास की गणपति प्रतिमा का सपरिवार महादेवघाट विसर्जन कुंड पहुंचकर श्रद्धापूर्ण विसर्जन किया एवं नगर पालिक निगम रायपुर को विसर्जन की बढ़िया व्यवस्था देने पर सराहा

आज प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शकुन डहरिया सहित सपरिवार राजधानी शहर रायपुर के महादेवघाट के किनारे स्थित विसर्जन कुंड में अपने निवास स्थान के गणपति की प्रतिमा को लेकर पहुंचे एवं नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा श्रद्धालु नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से बनाये गये विसर्जन कुंड में पूजन करने के उपरांत गणपति की प्रतिमा का श्रद्धापूर्ण विसर्जन किया. इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया ने नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल, जोन कमिश्नर सर्वश्री आर. के. डोंगरे, विनय मिश्रा, अरुण ध्रुव, ओएसडी श्री अरुण साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर रायपुर में गणपति भक्तों एवं श्रद्धालुजनों को खारून नदी के किनारे महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड के माध्यम से दी जा रही व्यवस्था को बढ़िया निरुपित करते हुए इसके लिये नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी की चुस्त कार्यप्रणाली को सराहा. नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मन्त्री ने वहाँ विसर्जन को सुविधाजनक बनाने क्रेन की सहायता से गणपति की बड़ी प्रतिमाओं के श्रद्धापूर्ण विसर्जन को ध्यानपूर्वक देखा एवं इसे सराहनीय कार्य बताया. नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया ने समस्त श्रद्धालु नागरिकों एवं गणपति भक्तों से नगर निगम रायपुर द्वारा महादेवघाट के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड सहित विभिन्न 33 सार्वजनिक स्थलों पर बनाये गये अस्थाई विसर्जन कुंडों में श्रीगणेश की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करके नदी एवं तालाबों को प्रदूषण से सुरक्षित रखकर छत्तीसगढ़ शासन की समाजहितैषी मंशा के अनुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं राजधानी शहर रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में राजधानी शहर में चलाये जा रहे समाज हित में पर्यावरण संरक्षण के महाभियान में सहभागिता दर्ज करवाने का विनम्र आव्हान किया है.राजधानी शहर की भांति प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के माध्यम से नदी एवं तालाबों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महाभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि राजधानी शहर रायपुर के श्रद्धालु नागरिक एवं गणपति भक्त स्वस्फुर्त होकर महादेवघाट के किनारे के विसर्जन कुंड एवं विभिन्न 33 सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में गणपति प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्ण विसर्जन करके राजधानी में पर्यावरण संरक्षण महाभियान में समाजहित में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवा रहे हैँ.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular