Friday, September 20, 2024
Homeखास खबरअम्बिकापुर : अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओं...

अम्बिकापुर : अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें- श्री निषाद

मछुआ समिति एवं अधिकारियों की बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्य्क्ष श्री एमआर निषाद की अध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मछुआ समिति एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर 5 मछुआ समितियों को जाल व 2 नग आईस बॉक्स दिया गया।

 

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने मछुआ समितियों की समस्या से अवगत होते हुए जिले में अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओें से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मछुआ समितियों को मछलीपालन हेतु शासन से मिलने वाली अनुदान दिलवाएं।

 

उप संचालक मछलीपालन श्री एके महिष्वर ने जिले में संचालित योजनाओं तथा भौतिक प्रगति के बारे में जानकारी दी। बतौली विकासखण्ड के ग्राम घोघरा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उनके जलाशय की मछलियां एक वर्ष में एक किलो तथा दो वर्ष में 2 से 3 किलो तक वृद्धि करती हैं।

 

बैठक में विभिन्न मछुआ समितियो के सदस्य, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मछलीपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular