Tuesday, May 13, 2025
HomeUncategorizedअम्बिकापुर : नोडल अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण जारी

अम्बिकापुर : नोडल अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण जारी

चेक लिस्ट के अनुसार उपलब्ध व्यवस्थाओं का किया जा रहा मिलान

 

धान उपार्जन केन्द्रों में जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के लिए चेक लिस्ट तैयार किया गया है जिसके अनुसार उपलब्ध व्यवस्थाओं का मिलान कर रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए विगत दिनों समितिवार एवं अनुभागवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रथम चरण में सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारी व व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निरीक्षण कर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पश्चात लगातार मॉनिटरिंग  करने के निर्देश दिए गए है।

ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 नवम्बर से जिले के 46 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular