Sunday, May 11, 2025
HomeUncategorizedबलौदाबाजार: जिले में नौ दिनों में 107 उपार्जन केन्द्रों में 9 हजार...

बलौदाबाजार: जिले में नौ दिनों में 107 उपार्जन केन्द्रों में 9 हजार 589 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 3 हजार 7 सौ से अधिक किसानों ने बेचे अपने धान

धान के आवक में आयी तेजी, उठाव भी हुआ प्रारंभ

उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय को लेकर किसानों के चेहरे में दिख रहा है उत्साह, समितियों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है बारदाना

 

राज्य शासन के निर्देश पर 1 नवम्बर से प्रारंभ हुई धान खरीदी में अब आवक में तेजी आयी है। विगत नौ दिनों मे 107 उपार्जन केन्द्रों में 3 हजार 771 किसानों ने 9 हजार 589.60 मीट्रिक टन धान बेचे है। जिसमें से 1 हजार 895 किसानों ने अपने संपूर्ण रकबे के धान को बेच दिया है। इस साल जिलें में हुई अच्छी बारिश के चलते खेतों में नमी है जिस कारण धान कटाई में थोड़ा विलम्ब हुई है। क्षेत्र मे विकासखंड बलौदाबाजार, कसडोल एवं पलारी के अपेक्षा सिमगा एवं भाटापारा क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों में धान के आवक अधिक है। धान खरीदी के साथ ही मिलरो के द्वारा उठाव भी प्रारंभ हो गया है। अब तक हुई 9 हजार 589.60 मे.टन धान खरीदी में 342 मे.टन धान का उठाव हो गया है। जिन धान खरीदी केंद्रों से उठाव हुई है उसमें उपार्जन केंद्र लेवई, खोखली, टिकुलिया, जांगड़ा, टेहका, देवरी, तरेंगा, मोहभाठा, रोहरा, ढ़ेकुना सहित अन्य शामिल है।
जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे ने धान खरीदी के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उपार्जन केन्द्र ढेकुना में 3828, तुलसी 2972, मनोहरा 2904, सिमगा 2856, मोपका 2290, रेंगाडीह 2199, रोहरा 2023, सिंगारपुर 2014, दामाखेड़ा 1926, केशली 1768, डोंगरिया 1767, गुर्रा 1734, टेहका 1701, करमदा 1662, लेवई 1649, फरहदा 1636, तरेंगा 1580, पौंसरी 1548, रसेड़ा 1543, हथबंद 1496, करहीबाजार 1392, सुहेला 1380, कोसमंदी 1302, बिटकुली 1294, बया 1288, रिकोकला 1270, खोखली 1233, कोलिहा 1214, कामता 1203, खपराडीह 1188, टिकुलिया 1180, शिकारी केशली 1139, दतान प 1088, निपनिया 1082, कोनी 1079, गोलाझार 1075, देवरी भाटापारा 1066, भरसेला 1043, सलौनी 1032, फुलवारी 996, जरौद 973, भटभेरा 960, जांगड़ा 860, मिरगी 857, खैरा निपनिया 854, चंदेरी 821, मोहभट्ठा 809, गिर्रा 802, सकरी हथबंद 799, गोढ़ी टी 794, खैरी क 762, बिटकुली 760, धुर्राबंाधा 753, बिलारी 712, केसला 698, कुमा 676, लच्छनपुर 674, ओड़ान 667, खैरा 666, देवसुंदरा 648, नवापारा 644, जर्वे 637, बनसांकरा 620, वटगन 612, सकलोर 604, रिसदा 600, हिरमी 575, पलारी 547, मल्दी 520, ससहा 507, मोहरा 492, गिधपुरी 468, खरतोरा 466, देवरी नगेड़ी 464, पाटन 450, लटुवा 449, तेलासी 446 भवानीपुर 440, हटौद 404, सिसदेवरी 387, कुसमी 385, अमेरा 383, खम्हरिया 369, अर्जुनी 366, कोटमी 343, थरगांव 326, छेरकापुर 314, कोसमसरा 300, डमरू 287, धनेली 234, देवरी 225, दावनबोड़ 216, रावन 195, सकरी बलौदाबाजार 182, मुढ़ीपार 150, सीतापार 148, लाहोद 143, सलौनी 137, बिटकुली 135, बोहारडीह 114, कोहरौद 112, चरौदा 82 चुचरूंगपुर 80, बलौदाबाजार 43, सुंदरावन 38, दशरमा 17, साराडीह 12 क्व्ंिाटल धान की खरीदी हुई है। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आये किसान व्यवस्थाओं से बेहद गदगद है। धान बेचने में किसी भी तरह की  कोई तकलीफ नहीं हो रही है। अर्जुनी धान केन्द्र में ग्राम रवान से पहंुचे किसान सालिक राम वर्मा ने कहा कि आज 100 कट्टा मोटा धान बेचा हूं। उपार्जन केन्द्र में कर्मचारियों से पूरा सहयोग मिल रहा है। उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध है धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कतें नही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से खेती-किसानी का काम अब लाभ का सौदा हो गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर रजत बंसल के द्वारा धान खरीदी की सतत निगरानी की जा रही है। जिसके तहत संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए है। जिसमें धान खरीदी में किसी भी किसान को तकलीफ न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है आज 101 उपार्जन केन्द्रों में 1574 किसानों ने टोकन कटवाया है। जिसमें समितियों के माध्यम से 1548 और मोबाईल एप्प के माध्यम से 26 किसान सम्मिलित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular