Sunday, May 11, 2025
HomeUncategorizedनारायणपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेल महोत्सव में शामिल हुए जिले...

नारायणपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेल महोत्सव में शामिल हुए जिले के छात्र

जिले के 37 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हुआ चयन

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेल महोत्सव 2022-23 के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता बिलासपुर और धमतरी में आयोजित हुआ, जिसमें नारायणपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा और ओरछा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उसमें से विभिन्न खेल विधाओं में एथलेटिक्स में 4, फूटबॉल में 6, कबड्डी में 3, बास्केटबॉल में 5, खो खो में 13, और वालीबॉल में 8 कुल 37 खिलाड़ियो का चयन हुआ है। जिसमें 30 छात्र छात्राऐं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा से तथा 7 छात्र छात्राऐं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ओरछा से है। ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने आज गून्टूर (आँध्र प्रदेश) के लिए रवाना हुए। राष्ट्रीय स्तर के लिये चयन होने पर जिले के सहायक आयुक्त श्री संजय चंदेल, प्राचार्य श्री नरेन्द्र नाग एकलव्य आ.आ.वि. छेरीबेड़ा, प्राचार्य श्री मयाराम उईके एकलव्य आ.आ.वि. ओरछा, व्यायाम शिक्षक श्री टिकेवर नायक एकलव्य आ. आ.वि. छेरीबेड़ा, व्यायाम शिक्षक श्री मनोज उसेन्डी एकलव्य आ.आ.वि. ओरछा एवं समस्त शिक्षकगणों ने बधाई दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular