Friday, May 9, 2025
HomeUncategorizedमहासमुंद : धान के साथ-साथ अच्छे किस्म का मक्के की खरीदी

महासमुंद : धान के साथ-साथ अच्छे किस्म का मक्के की खरीदी

उपार्जन दर 1962 रुपए प्रति क्विंटल

 

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार खरीफ वर्ष 2022-23 में धान के साथ-साथ अच्छे किस्म का मक्का भी समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पाेरेशन द्वारा खरीदी की जाएगी। मक्का उपार्जन की दर 1962 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। जिला प्रबंधक ने बताया कि मक्का खरीदी के लिए 10 क्विंटल प्रति एकड़ के मापदण्ड को लागू किया गया है। मक्का बेचने के लिए किसान संबंधित समितियों से टोकन ले सकते हैं। बारदाने की व्यवस्था मार्कफेड द्वारा की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के साथ-साथ मक्के की खरीदी 28 फरवरी 2023 तक होगी। खरीदी सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश को छोड़कर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular