Friday, May 9, 2025
HomeUncategorizedनारायणपुर : कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने ओरछा मुख्यालय में चल रहे...

नारायणपुर : कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने ओरछा मुख्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

कार्य की धीमी गति पर जतायी नाराजगी

 

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने नारायणपुर जिले के विकासखंड ओरछा मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर आज सवेरे विकासखंड ओरछा पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित छात्रावास भवन, तहसील कार्यालय, जी.ए.डी. कॉलोनी आदि के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई और सम्बन्धित अधिकारियों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या में भी वृद्वि करने कहा ताकि निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कर सकें।
कलेक्टर श्री रघुवंशी ने ओरछा के तहसील कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओरछा मुख्यालय में लगने वाले सभी कार्यालय में कर्मचारियों  के उपस्थिति के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने एसडीएम ओरछा को निर्देशित किया कि ओरछा में लगने वाले सभी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी  मुख्यालय में ही रहकर काम-काज करें, इसकी मॉनिटरिंग तहसीलदार नियमित रूप से करना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular