Monday, May 12, 2025
HomeUncategorizedगौरेला पेण्ड्रा मरवाही : मछली पालन से महिलाओं को आर्थिक रूप से...

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : मछली पालन से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने दी गई नवीनतम तकनीक प्रशिक्षण

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की विशेष पहल पर जिले में मछली पालन से स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है। इसके तहत गौठानों एवं चारागाह क्षेत्रों में स्थिति तालाबों-जलाशयों के साथ ही अन्य क्षेत्रों के जलाशयों में मछली पालन पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत मरवाही के सद्भावना भवन में लगभग 70 महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को मछली पालन के लिए नवीनतम तकनीक प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को नवीनतम तकनीक बायोफ्लॉक एवं आरएएस सिस्टम के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि रिसर्कुलर एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस) तकनीक की मदद से सीमेंट के टैंक बनाकर मछली पालन कर सकते हैं। इस तकनीक के लिए केंद्र सरकार मदद भी करती है। आरएएस वह तकनीक है, जिसमें पानी का बहाव निरंतर बनाए रखने लिए पानी के आने-जाने की व्यवस्था की जाती है। इसमें कम पानी और कम जगह की जरूरत होती है। इसी तरह तालाबों में अधिक मछली उत्पादन कैसे करे, पानी का रखरखाव, मछली चारा, मछली बीज तैयार करने आदि विषयों पर जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण बिलासपुर से आए मछली पालक श्री प्रकाश पांडेय एवं श्री विकास पांडेय द्वारा दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक मत्स्य श्री ए के निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही डॉ. राहुल गौतम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं बीपीएम उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular