Friday, May 9, 2025
HomeUncategorizedनारायणपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23

नारायणपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23

जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 1 लाख 59 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी 

वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 1 लाख 59 हजार 405 क्विंटल खरीदी की गयी है। जिले के उपार्जन केन्द्र एड़का में 12 हजार 592 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 18 हजार 409 क्विंटल, ओरछा में 1 हजार 22 क्विंटल, कोहकामेटा में 384 क्विंटल, बासिंग में 682 क्विंटल, छोटेडोंगर में 10 हजार 894 क्विंटल, झारा में 15 हजार 875 क्विंटल, कन्हारगांव में 3 हजार 298 क्विंटल, धौड़ाई में 15 हजार 594 क्विंटल, नारायणपरु में 16 हजार 601 क्विंटल, सोनपुर में 179 क्विंटल, चांदागांव में 6 हजार 563 क्विंटल, बेनूर में 18 हजार 806 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 10 हजार 671 क्विंटल, बाकुलवाही में 14 हजार 57 क्विंटल और बिंजली में 13 हजार 774 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानांे से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 16 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9 हजार 291 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीदी की जायेगी। इन किसानों को 32 करोड़ 79 लाख 25 हजार 16 रूपये का भुगतान किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular