Friday, May 9, 2025
HomeUncategorizedनारायणपुर : खेलो इंडिया लघु केन्द्र (मल्लखम्ब) खेल परिसर, नारायणपुर हेतु प्रशिक्षक...

नारायणपुर : खेलो इंडिया लघु केन्द्र (मल्लखम्ब) खेल परिसर, नारायणपुर हेतु प्रशिक्षक चयन के संबंध में

भारतीय खेल प्राधिकरण के माध्यम से जिले में मल्लखम्ब खेल का खेलो इंडिया लघु केन्द्र प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके लिए अस्थायी रूप से 01 मल्लखम्ब प्रशिक्षक की आवश्यकता है। जिनको एकमुश्त मासिक मानदेय शासन के निर्देशानुसार प्रदाय किया जावेगा। इस हेतु योग्य प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए वाक इन इंटरव्यू दिनांक 28 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक खेलो इंडिया लघु केन्द्र (मल्लखम्ब) खेल परिसर, नारायणपुर में आयोजित किया जावेगा। अतः इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि एवं समय में अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं मल्लखम्ब से संबंधित उपलब्धि का प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवश्यकतानुसार मल्लखम्ब खेल का कौशल परीक्षण में अभ्यार्थी द्वारा प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में किसी प्रकार की अन्य जानकारी हेतु कार्यालय खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular