Saturday, September 14, 2024
Homeखास खबरमहासमुंद : सहायक उपकरण मूल्यांकन एवं वितरण संभाग स्तरीय कार्यक्रम 20 तारीख...

महासमुंद : सहायक उपकरण मूल्यांकन एवं वितरण संभाग स्तरीय कार्यक्रम 20 तारीख को

छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा आगामी 20 तारीख को वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक समस्याओं के निराकरण करने हेतु संभाग स्तरीय सहायक उपकरण मूल्यांकन एवं वितरण समारोह आयोजित किया गया है। यह समारोह राजधानी रायपुर के ग्राम टेमरी के रजवाड़ा रिसोर्स एवं रेस्टोरेंट में किया जाएगा।

उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने कहा कि जिले के इच्छुक वृद्धजन (वरिष्ठ नागरिक) जिन्हें छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत, व्हील चेयर आदि की जरूरत महसूस हो वह अपने जनपद पंचायत कार्यालय में नाम दर्ज कराकर समारोह में शामिल हो सकता है। जरूरत की सामग्री निःशुल्क दी जाएगी। कार्यक्रम में भोजन की भी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अपने जनपद पंचायत कार्यालय, नगरपालिका परिसर या उप संचालक समाज कल्याण के अलावा कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री विजय सिन्हा के मोबाईल नम्बर 76101-36770 पर सम्पर्क कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular