Saturday, August 31, 2024
Homeखास खबरकांग्रेस पार्टी के 85वें महाअधिवेशन में पहुँचे श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल...

कांग्रेस पार्टी के 85वें महाअधिवेशन में पहुँचे श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी जी*

 

*कांग्रेस पार्टी के 85वें महाअधिवेशन में पहुँचे श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी जी*

*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनमानस के साथ हुआ भव्य स्वागत*

 

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से तीन दिवसीय कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन प्रारंभ हो चुका है। जिसमें पहुँचे श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जी का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने भव्य स्वागत किया है। विकास उपाध्याय ने कहा पहली बार ऐसा हो रहा है कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर कांग्रेस का एक बहुत ही ऐतिहासिक अधिवेशन होने जा रहा है। जिसमें पूरे भारत देश सहित छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी एवं आम जनमानस इस महाअधिवेशन में सम्मिलित होंगे।

 

विकास उपाध्याय ने कहा कांग्रेस का पहला अधिवेशन स्थापना के तत्काल बाद 1885 में मुंबई में हुआ था और 85वाँ अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही है। यह क्षण कांग्रेस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। कांग्रेस देश का अकेला राजनैतिक संगठन है जिसका गठन आजादी के पहले हुआ था, जिसने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस भारत के जनमानस की आईना थी। सारा भारत कांग्रेस के साथ था सिर्फ साम्प्रदायिक, जातिवादी और अंग्रेजों के प्रति श्रद्धा रखने वाले दल ही कांग्रेस के खिलाफ थे।

 

विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज हजारों कार्यकर्ता एवं पश्चिम विधानसभा के आम नागरिकों द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत किया गया। इस महाअधिवेशन में लोगों का उत्साह वर्धन भी हो रहा है। पिछले दो दिनों से जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेसीयों का माहौल इस अधिवेशन के लिए बना है उससे आम लोगों में इस बात की जानकारी तो वायरल हो ही चुकी है कि यह अधिवेशन कोई आम जनसभा नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक महाअधिवेशन है। इस अधिवेशन में भारत देश को एक नई राह दिखाने एवं जनमानस की आवाज को उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत लगाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular