Wednesday, September 18, 2024
Homeखास खबरBreaking news.....कांग्रेस के संविधान में कई संशोधन

Breaking news…..कांग्रेस के संविधान में कई संशोधन

रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय 85 अधिवेशन के दूसरे दिन आज कांग्रेस के संविधान में कई संशोधन किये । कांग्रेस ने अपने संविधान में कुल 85 संशोधन किये हैं, जिनमे से छह संशोधन प्रमुख हैं। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का DNA गरीब विरोधी है। सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है। राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे।

 

कांग्रेस के संविधान में भी बदलाव किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो गए हैं।

 

जिन संशोधनों को कांग्रेस ने किया है, उनमें

 

कांग्रेस के सभी पदों में एससी, एसटी,ओबीसी,अल्पसंख्यक को 50%आरक्षण मिलेगा

 

महिलाओं और 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को 50% भागीदारी दी जाएगी

 

अब पंचायत कांग्रेस और वार्ड कांग्रेस को भी कांग्रेस के संविधान में मंजूरी दी गई

 

पहली बार कांग्रेस के सदस्यता फार्म में थर्ड जेंडर का विकल्प शामिल होगा

 

सदस्यता फार्म में पिता के साथ माता और पत्नी के नाम का भी विकल्प होगा

 

अब 8 PCC डेलिगेट पर 1 AICC सदस्य की जगह 6 PCC डेलिगेट पर 1 AICC सदस्य बनाए जाएंगे

 

अब AICC सदस्यों की संख्या 1240 से बढ़कर 1653 होगी

 

CWC सदस्यों की संख्या 35 होगी

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पीएम और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष CWC के स्वाभाविक सदस्य होंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular