Wednesday, September 18, 2024
Homeखास खबर*संवाद के माध्यम से बूथों को सशक्त करेगी भाजपा*

*संवाद के माध्यम से बूथों को सशक्त करेगी भाजपा*

*प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाये – अरुण साव*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के महती अभियान बूथ सशक्तिकरण की शुक्रवार को शुरुआत हुई। यह अभियान पूरे प्रदेश में आगामी 27 मार्च तक जारी रहेगा। विदित रहे, भाजपा का यह बूथ सशक्तिकरण अभियान देशभर में आहूत है।

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री व बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के संयोजक विजय शर्मा ने जानकारी दी कि बूथ सशक्तिकरण अभियान में प्रदेश में निवासरत भाजपा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेताओं पदाधिकारियों व सांसद विधायक सहित जनप्रतिनिधियों से लेकर मंडल इकाई तक के पदाधिकारी हरेक बूथ तक पहुंचेंगे। इस दौरान बूथ केंद्रों को सशक्त और सक्रिय करने के लिए कार्यकर्ताओं में दायित्वों का विभाजन किया जाएगा। इस पूरे अभियान में पार्टी के अल्पकालिक विस्तारक अपने-अपने बूथों में 10 दिन का पूरा समय देकर इस अभियान को पूरा करेंगे। प्रदेश के लगभग 4 हजार 4 सौ विस्तारकों ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बूथों पर पहुंचकर अपनी कार्ययोजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। शुक्रवार को अभियान के पहले दिन बूथों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का वाचन किया गया। विस्तारक इस पूरे अभियान में आम जनता से मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान विस्तारक कार्यकर्ता बूथों में निवासरत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से ग्रहण मंत्रणा कर बुध की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव आज बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर के विधान सभा बिलासपुर में मध्य मंडल, वार्ड नंबर 32 वसंत भाई पटेल नगर, बूथ नंबर 152 ,153,154,155,156,157 एवं दक्षिण मण्डल बूथ क्रमांक 91, 92, 95, 96 में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अभियान कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपना बूथ सबसे मजबूत करने के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने और हर जन को उसका लाभ दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत तात्यापारा मंडल के शहीद चुड़ामणि नायक वार्ड में, प्रदेश महमंत्री केदार कश्यप जगदीश मंदिर वार्ड नारायणपुर एवं बंगलापुर जिला नारायपुर में, विजय शर्मा उमा विंध्यवासिनी शक्तिकेन्द्र कवर्धा में, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी बिल्हा विधानसभा के बिल्हा मंडल के मंगला शक्तिकेन्द्र में, लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार के नवापारा एवं जांगड़ा शक्ति केन्द्र में, पूर्व महामंत्री किरण देव जगदलपुर के भगत सिंह शक्तिकेन्द्र में इसके साथ ही भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विभिन्न शक्तिकेन्द्रों में पहुंचकर बूथ सशक्तिकरण अभियान में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular