Saturday, September 14, 2024
Homeखास खबरमैक में पक्षी बचाओ अभियान‘‘

मैक में पक्षी बचाओ अभियान‘‘

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज समता काॅलोनी रायपुर (मैक) में दिनांक 19/03/2023 को महाविद्यालय के रोवर रेंजर टीम द्वारा ’‘पक्षी बचाओ अभियान‘’ चलाया गया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के चेयरमेन आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल जी, प्राचार्य डाॅ. एम. एस. मिश्रा एवं श्री सिध्दार्थ सभरवाल जी के मार्गदर्शन में किया गया।

महाविद्यालय के सभी रोवर-रेंजर सदस्यों ने बढ़-चढकर एवं पूरे उत्साह से इस अभियान में हिस्सा लिया। सभी प्राध्यापकों एवं रोवर-रेंजर छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घरो में एवं आसपास आसानी से उपलब्ध विभिन्न सामग्रियों जैसे लकड़ी, बाॅक्स, प्लास्टिक बाॅटल, रस्सी आदि का उपयोग कर पक्षियों के लिए बहुत सुंदर घोसले एवं घरों को बनाया, इन कृत्रिम घोसलों में प्राकृतिक वातावरण का पूरा ध्यान रखते हुए उनके लिए दाना पानी की व्यवस्था की।

भीषण गर्मी में जहाँ ना सिर्फ इंसान का बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी जीवन दूभर हो जाता है, वहाँ छोटे पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना एवं उनका जीवन बचाना ही असली मानवता का कार्य है। और इसी कड़ी में यह अभियान चलाया जा रहा है।

मैक के रोवर रेंजर छात्र-छात्राओं द्वारा समय पर किये जाने वाले सामाजिक कार्य जैसे वृक्षारोपण, जल संरक्षण स्वच्छता अभियान आदि में पक्षी बचाओं अभियान एक अनूठा प्रयास है, जो कि महाविद्यालय के रोवर-रेंजर टीम द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। निश्चित ही ऐसे आयोजन एवं अभियान समाज में छोटे-छोटे पक्षियों जो कि प्रकृति का अभिन्न हिस्सा है, के प्रति चेतना एवं जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

पक्षी बचाव अभियान कार्यक्रम के संयोजक रोवर रेंजर इंचार्ज डाॅ. डिग्री लाल पटेल एवं श्री अभिजीत चक्रवर्ती रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular