Saturday, September 14, 2024
Homeराजधानीमहापौर एजाज ढेबर ने निगम जोन 6 के कार्यों की समीक्षा की,बारिश...

महापौर एजाज ढेबर ने निगम जोन 6 के कार्यों की समीक्षा की,बारिश के पूर्व सभी नालों एवं नालियों की तले तक पूर्ण सफाई करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के दिये निर्देश                                                                   

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के महापौर कार्यालयीन कक्ष में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 के कार्यों की समीक्षा जोन 6 जोन अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र निशा यादव, एमआईसी सदस्य श्री समीर अख्तर, श्री सतनाम सिंह पनाग, श्री सुन्दर लाल जोगी, वार्ड पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियन्ता अमृत मिशन श्री अंशुल शर्मा,जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजीव शर्मा सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में की एवं पार्षदगणों से चर्चा करते हुए वार्डों में प्रगतिरत विकास कार्यों को लेकर जानकारी ली और वार्डों के विकास कार्यों को लेकर सुझाव मांगे. महापौर श्री एजाज ढेबर ने जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व जोन के सभी वार्डों के समस्त नालों एवं नालियों की सुव्यवस्थित तौर पर अभियान पूर्वक तले तक सफाई करवाकर गन्दे पानी की सुगम निकासी पूर्व निश्चित करवाने निर्देशित किया, ताकि मानसून की बारिश के दौरान कहीं पर भी जल के भराव की समस्या से नागरिकों को असुविधा का सामना ना करना पड़े. पार्षदगणों की मांग पर वार्डों में सड़क बत्ती बंद होने के चलते उत्पन्न अंधकार की जनसमस्या को त्वरित रूप से दूर करने अविलम्ब स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था देना जनहित में सुनिश्चित करवाने के कार्य को जनहित में प्राथमिकता देना सुनिश्चित करने के निगम मुख्यालय विद्युत विभाग के सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिये, वहीं वार्डों में गर्मी के दौरान आ रही पेयजल समस्या का त्वरित निदान करने आवश्यक कदम उठाने कार्यपालन अभियन्ता अमृत मिशन को निर्देशित किया. महापौर ने समीक्षा के दौरान जोन कमिश्नर सहित सम्बंधित अभियन्ता गणों को जोन के तहत सभी वार्डों में वर्तमान में प्रगतिरत समस्त विकास कार्यों को जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करवाकर तेज गति से गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular