Saturday, September 14, 2024
Homeखास खबरलूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भारत यादव गिरफ्तार

लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भारत यादव गिरफ्तार

प्रार्थी विनोद राव भोसले ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवेन्द्र नगर फाफाडीह रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 15.01.2023 के शाम करीबन 07.30 बजे अपने घर से देवेन्द्र नगर सेक्टर 03 तक पैदल वॉक कर रहा था

उसी समय किसी का फोन आया तो वह अपने कुर्ते के जेब से अपना मोबाईल फोन निकालकर बात कर रहा था उसी समय प्रार्थी के पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आकर उसे धक्का मारकर उसके हाथ में रखे मोबाईल फोन को छीनकर लूट कर फरार हो गया था।

जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 250/23 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा देवेन्द्र नगर निवासी भारत यादव की पतासाजी कर पकड़ा गया।

कड़ाई से पूछताछ करने भारत यादव द्वारा लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी भारत यादव को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से लूट का मोबाईल फोन कीमती लगभग 11,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी- भारत यादव पिता मंगलू यादव उम्र 28 साल निवासी फोकटपारा छ.ग. भोजनालय के पीछे थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular