Thursday, April 10, 2025
HomeUncategorizedजन्म दिवस पर श्रमिकों को सौगात देने पर मुख्यमंत्री जी का आभार-सुशील...

जन्म दिवस पर श्रमिकों को सौगात देने पर मुख्यमंत्री जी का आभार-सुशील सन्नी अग्रवाल

छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष  सुशील सन्नी अग्रवाल ने जानकारी दी

कि यशस्वी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश भर से आये निर्माण श्रमिक, छ.ग. स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ, छ.ग. अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के 24 हजार लोगों के द्वारा अम्बेडकर चौक से भगत सिंह चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर पुष्प से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जी को निर्माण श्रमिकों को जीवन पर्यन्त प्रतिमाह 1500 पेंशन देने की योजना बनाने पर,

रसोईया संघ का 500 मानदेय बढ़ाने एवं स्कूल सफाई कर्मचारियों का 500 मानदेय बढ़ाने पर आभार देते हुए उन्हें जन्म दिवस की हार्दिक बधाई दिये।

अग्रवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ श्री गिरीश देवांगन जी, अध्यक्ष, छ.ग. खनिज विकास निगम भी 04 कि.मी. पैदल चलकर श्रमिकों का अभिवादन स्वीकार किये। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री जी ने श्रमिकों के बीच केक काटकर अपना जन्म दिन मनाये।

जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जी के निर्माण श्रमिकों को सौगात देते हुए

छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित विभिन्न श्रमिक हितैषी योजनाओं के अंतर्गत 2507 हितग्राहियों को राशि रू. 1 करोड़ 81 लाख 36 हजार प्रदान किये तथा पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 01 लाख रूपये किये जाने की घोषणा किये साथ ही श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर, चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का उन्नयन कर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय किये जाने की घोषणा किये।

इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्तागण, श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित भारी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular