Thursday, September 19, 2024
Homeखास खबर07 सितंबर को भारत जोड़ो पदयात्रा और भारत-जोड़ो सम्मेलन

07 सितंबर को भारत जोड़ो पदयात्रा और भारत-जोड़ो सम्मेलन

रायपुर/04 सितंबर 2023। कांग्रेस द्वारा प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 7 सितम्बर 2023 को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रव्यापी जिलास्तरीय भारतीय जोड़ो पदयात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। पिछले वर्ष 7 सितम्बर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। भारत जोड़ो यात्रा 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों, 2 केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा में लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है। देश भर के लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल गांधी की भक्ति, धर्म-समुदाय, जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे।

भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ पर 7 सितम्बर 2023 को सायं 5 से 6 बजे तक भारत-जोड़ो पदयात्रा किया जायेगा। इस यात्रा का समापन भारत जोड़ो सम्मेलन (सार्वजनिक सभा) के रूप में होगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular