Thursday, September 19, 2024
Homeराजधानीमहान अभियन्ता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या को जयन्ती पर महापौर एजाज ढेबर,...

महान अभियन्ता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या को जयन्ती पर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी, अभियंताओं ने दी आदरांजलि

रायपुर को देश की सबसे सुन्दर विकसित स्मार्ट सिटी बनाने किया आव्हान

रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर के सिविल लाईन में महान अभियन्ता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरेय्या की जयन्ती अभियन्ता दिवस पर उनकी मूर्ति के स्थल पर उन्हें सादर नमन कर समस्त राजधानीवासियों की ओर से राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर ने आदरांजलि अर्पित की. नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे,

छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष इंजिनियर शैलेश नीतिन त्रिवेदी सहित सेवानिवृत्त एवं सेवारत अभियन्ताओं ने महान अभियन्ता को उनकी जयन्ती अभियन्ता दिवस पर मूर्ति स्थल पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की.

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि न केवल रायपुर शहर बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के विकास एवं निर्माण कार्य को निरन्तर गतिमान करने के कार्य में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है.

महापौर एजाज ढेबर ने सभी अभियंताओं को अभियन्ता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उनसे रायपुर शहर को देश की सबसे सुन्दर विकसित स्मार्ट सिटी बनाने कड़ी मेहनत करने एवं सभी विकास कार्यों को समयसीमा में गुणवत्तायुक्त तरीके से सतत मॉनिटरिंग करते हुए पूर्ण करवाने का शहर हित में संकल्प लेने का विनम्र आव्हान किया.

सभापति प्रमोद दुबे ने सभी अभियन्ताओं को अभियन्ता दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त अभियंताओं से अपने से कनिष्ठ अभियंताओं का समुचित मार्गदर्शन अपने तकनीकी कार्य अनुभव के आधार पर राष्ट्र एवं समाज हित में करने का अनुरोध किया. पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी ने रायपुर सहित छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित करने निरन्तर दिये जा रहे सभी अभियन्ताओं के योगदान को सराहा एवं अभियन्ता दिवस पर राजधानी रायपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य का विकास निरन्तरता से तेजी से करने योगदान देने का संकल्प लेने का अनुरोध सभी अभियन्ताओं से उन्हें अभियंता दिवस पर शुभकामनायें देते हुए किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular