Saturday, August 31, 2024
Homeखास खबरभगवान विश्वकर्मा जयंती पर विभिन्न जगहों पर पहुंचे सुशील सन्नी अग्रवाल

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विभिन्न जगहों पर पहुंचे सुशील सन्नी अग्रवाल

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष  सुशील सन्नी अग्रवाल आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के लांड्री विभाग तथा जिला सिविल कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, रायपुर के द्वारा गांधी मैदान में आयोजित विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में पहुंचे।

सन्नी अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दिए और श्रमिक भाइयों की खुशहाली के लिए प्रार्थना किए।

सन्नी अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  के मंशानुरूप हमारे निर्माण श्रमिक भाइयों बहनों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में 30 योजनाएं  संचालित है, इन योजनाओं में लइका से लेकर सियान तक तथा जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं हैं। सभी श्रमिक साथी अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन कराकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने तथा अपने बच्चों का जीवन सफल बनाएं, क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री का कहना है की *मजदूर का बच्चा अब मजदूर नही रहेगा*

इस अवसर  नन्द कुमार बघेल, सूरज निर्मलकर,  देव कुमार टंडन,  भूपेंद्र निर्मलकर,  नीलकंठ जगत,  शिवनारायण ताम्रकार,  जोगी राम साहू,  तुकाराम साहू,  जीतू साहू,  वेणु ताम्रकार सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular