Thursday, September 19, 2024
Homeखास खबर’मैक में राष्ट्रीय स्काउट गाइड स्थापना दिवस एवं दीपावली मिलन समारोह’’

’मैक में राष्ट्रीय स्काउट गाइड स्थापना दिवस एवं दीपावली मिलन समारोह’’

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कॉलोनी, रायपुर में 7 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय स्काउट और गाइड (रोवर रेंजर) का स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

 

राष्ट्रीय स्काउटिंग एवं गाइडिंग की स्थापना 7 नवंबर 1950 को स्वतंत्र भारत में जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद तथा मंगल दास पकवासा के द्वारा की गई। हर वर्ष राष्ट्रीय स्काउट गाइड स्थापना दिवस मैक महाविद्यालय में रोवर रेंजर, इंचार्ज छात्र-छात्राओं के द्वारा मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में पदाधिकारीगण जी. स्वामी जिला संघ अध्यक्ष, श्री कैलाश सोनी (स्टेट सेकेट्ररी) भारत स्काउट गाइड, श्रीमती सरिता पाण्डेय (मैंक रेंजर लीडर), श्री राजेश अग्रवाल (चेयरमेन मैक कॉलेज), डॉ एम. एस. मिश्रा (प्राचार्य मैक कॉलेज) एवं सभी विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

 

सर्वप्रथम कर्यक्रम की शुरुआत अतिथिगण को पुष्पगुच्छ एवं वंदन के साथ हुआ। हमारे सम्मानित अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल ने मैक रोवर रेंजर छात्र-छात्राओं को पूरे वर्ष के कार्य की सराहना की और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों उनकी आगे की भागीदारी के लिए उनकी टीम को प्रेरित किया तथा आशीर्वाद दिया। मैक छत्तीसगढ का एकमात्र महाविद्यालय है जहाँ रोवर रेंजर्स सन् 2010 से संचालित है तब से लगातार छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहती है।

 

इस स्थापना दिवस अवसर को रोवर रेंजर के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों की सहायता राशि से महाविद्यालय के सहायक कर्मचारियों को दिवाली के उपलक्ष्य में उपहार दिया गया। समारोह में संबंधित विभागाध्यक्ष और समस्त शिक्षकों को ‘झंडा‘ स्टिकर लगाया गया।

 

पूरे कार्यक्रम का समन्वय महाविद्यालय के रोवर रेंजर्स लीडर डाॅ. डिग्रीलाल पटेल, श्री अभिजीत चक्रवर्ती, श्री गोपीराम सोनकर डाॅ. आकांक्षा दुबे, नीलिमा निषाद और महाविद्यालय के रोवर रेंजर टीम के सभी छात्रों के मार्गदर्शन में किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular