Saturday, September 14, 2024
Homeखास खबरभाजपा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मोदी पर मढ़ने से बचने...

भाजपा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मोदी पर मढ़ने से बचने के लिए बहाना तैयार कर रही है

*जनता ने भाजपा के अनुनय विनय निवेदन और षड्यंत्र को खारिज कर कांग्रेस पर भरोसा किया* 

*कांग्रेस की फिर सरकार बन रही है और भाजपा के प्रत्याशी जमानत बचा ले बड़ी बात* 

रायपुर/ 28 नवंबर 2023। भाजपा द्वारा ट्रेजरी में रखे पोस्टल बैलट को स्ट्रांग रूम में रखने की मांग को हास्यपद बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मतदान के पश्चात मिले रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस बड़ी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। 7 नवंबर और 17 नवंबर के मतदान के पश्चात आज भाजपा को पोस्टल बैलट पेपर कहां रखी हुई है इसकी याद आ रही है इसका मुख्य कारण भाजपा को चुनाव में करारी हार के मिले संकेत हैं। कई जगह बीजेपी के प्रत्याशी अपनी जमानत बचा ले बड़ी बात होगी। भाजपा के सभी बड़े नेता अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हार रहे हैं। भाजपा करारी शिकस्त की ओर आगे बढ़ रही है। भाजपा विधानसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मोदी पर मढ़ने से बचने के लिए रोज नया बहाने तैयार करती है और एक नई कहानी गढ़ती है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा सरकार के काम और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा की। जनता ने भाजपा के अनुनय विनय निवेदन और षड्यंत्र को खारिज कर दिया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की घोषणा पत्र और मोदी की गारंटी दोनों फेल हो गई। भाजपा से जुड़े लोग भी कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया। कांग्रेस ने 5 वर्षों में जनता से किये वादों को पूरा करके जो भरोसा हासिल की है। वह भरोसा अब भी बरकरार है और आगे भी बरकरार रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular