Wednesday, September 18, 2024
Homeखास खबर*500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम जी...

*500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है*

*अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में चलाएंगी स्वच्छता अभियान*

रायपुर। लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में हिंदुओं के आराध्य श्री राम जी का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को पूरा विश्व भगवान राम की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ पूरे भारत के साधु संत एवं हिंदु समाज इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भारत में हिंदु समाज अपने अपने स्थान से इस कार्यक्रम के साक्षी बने इस हेतु निमंत्रण दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव नेतृत्व में और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्ग दर्शन में पूरे प्रदेश में मंदिर एवं मठों धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के लिए शम्भू गुप्ता को प्रदेश संयोजक बनाया गया है उनके साथ अजय गोयल, श्रीमती चंद्रकांती वर्मा, दीपक गुप्ता, परेटन वर्मा एवं भुवनेश्वरी यादव के साथ सभी जिलों में 3 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

कल प्रदेश के मुख्यमंत्री मा विष्णुदेव साय राम मंदिर वीआईपी रोड में स्वच्छता अभियान करेगें और प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिधि अपने अपने क्षेत्र में मंदिरों की साफ सफाई करेगें।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular