Wednesday, September 18, 2024
HomeDevotionकथा व्यासों को न केवल कथाएं बल्कि हिंदुत्व जागृति का भी वक्तव्य...

कथा व्यासों को न केवल कथाएं बल्कि हिंदुत्व जागृति का भी वक्तव्य देना चाहिए – पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

रायपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज राजधानी रायपुर के कोटा में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने अपनी बातें रखने के साथ ही तमाम सवालों के जवाब अपने ही अंदाज में दिए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि 1 मार्च से 8 मार्च तक बागेश्वर धाम में महाकुंभ लगने जा रहा है। 108 कुंडीय महायज्ञ इंडियन आर्मी के लिए किया जा रहा है,उनके बल को और बढ़ाने के लिए आध्यात्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। साथ ही 151 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा,इसमें छत्तीसगढ़वासी आमंत्रित हैं।

 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश में जनगणना जातिगत नहीं होनी चाहिए, समस्यागत होनी चाहिए। आप और हमारे बीच के लोग भी समस्या से परेशान हैं, गरीब हैं,जगह-जगह समस्याएं हैं, गरीब कितने हैं उनकी गणना करनी चाहिए, समस्याएं कितनी है उनकी गणना करनी चाहिएजजनगणना उस आधार पर की जाए।

 

उन्होंने कहा कि हमारे संस्कार में माता-पिता और गुरुजनों की आज्ञा सर्वप्रथम होती है। हम सनातन के सिपाही हैं। हमारी संस्कृति में खुद को निर्णय लेने का अधिकार नहीं है और जो बहनें ऐसा कर रही हैं,वह सूर्पनखा जैसा व्यवहार कर रही हैं। सभी जानते हैं सूर्पनखा का हाल क्या हुआ। जो बहनें वैसा करती हैं,उनकी हालत भी सूर्पनखा के जैसी हो जाती है। इसलिए परिवार की नाक काटने जैसा कार्य न करें।

पंडित शास्त्री ने कहा कि आज हिंदू जाग गया है और आगे लगातार जागे रहे,इसके लिए कथा लगातार होनी चाहिए। कथा व्यासों को न केवल कथाएं बल्कि हिंदुत्व जागृति का भी वक्तव्य देना चाहिए। साथ ही हिंदुत्व एकता की शपथ दिलानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular