Thursday, September 19, 2024
HomeRaj Chakra Newsयुवक पर किया था 12 बार हमला , ब्लेड कांड का आरोपी...

युवक पर किया था 12 बार हमला , ब्लेड कांड का आरोपी आया पुलिस के हाथ

कोरबा :- मानिकपुर पुलिस ने युवक पर ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संजय सोनवानी उर्फ छोटा चेतन है। बीते शनिवार को आरोपी ने विवाद के बाद कन्हैया रात्रे नाम के शख्स पर ब्लेड से हमला कर फरार हो गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

 

दरअसल, मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार स्थित आनंदम विहार अपार्टमेंट के पास शनिवार की शाम ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया था। जहां आरोपी संजय सोनवानी और कन्हैया रात्रे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गाली-गलौज करने लगे और हाथापाई तक उतर आए।

 

 

इसी दौरान कन्हैया ने विवाद के दौरान संजय सोनवानी को चेहरे को दांतों से काट दिया। इसके बाद गुस्साए संजय सोनवानी ने कन्हैया पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने गुस्से में एक-दो नहीं ब्लकि 12 बार वार किया। जिसमें वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद राहगीरों की मदद से कन्हैया को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular