Wednesday, September 18, 2024
Home#Raj Chakra News khash khaberRaipur News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिक्किम के नव नियुक्त राज्यपाल...

Raipur News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिक्किम के नव नियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर को नई दिल्ली में दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने बातचीत के दौरान माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

Raj Chakra news se judne ke liye click Karen
https://chat.whatsapp.com/KrFLp9LRvhmA5us0XmoFof

Hamare YouTube se judne ke liye click Karen
https://youtube.com/@Rajchakranews-pg8pn?si=3XJthfDNAfPNM1pE

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular