Wednesday, September 18, 2024
HomeChhattisgarh Newsरायपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर अजय जम्वाल ने...

रायपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर अजय जम्वाल ने ध्वजारोहण किया, भाजपा नेताओं ने बलिदानी शहीदों को नमन और विकास का संकल्प व्यक्त किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी स्वत्रंतता दिवस की बधाई

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक श्री किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई प्रेषित की है उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्रता असंख्य लोगों के बलिदानों और लंबे संघर्ष के बाद मिली ।यह स्वतंत्रता हम सबके लिए अनमोल है हम सदैव उन सभी शहीदों के ऋणी है जिनके संघर्ष से हमे स्वतंत्रता हासिल हुई।

देव ने कहा कि स्वतंत्रता के जश्न में डूबने के साथ यह दिन उन सभी लोगों को नमन करने का है जिन्होंने अपना सब कुछ देश के लिए न्योछावर किया । हम सभी उन परिवारों को भी अपना वंदन प्रेषित करते हैं जिनके परिवारजनों ने भारत के स्वतंत्रता के महायज्ञ में अपनी आहुति थी।

देव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक संकल्प लेने का दिन भी है इस दिन हम मां भारती के चरणों में प्रणाम करते हुए इस बात के लिए पुनः संकल्पित होते हैं कि भारत को विश्व का सबसे विकसित और वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करते रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय,देश महामंत्री संजय श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ,प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन ,प्रदेश मंत्री किशोर महानंद प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ,जिला महामंत्री सत्यम दुआ सहित कार्यकर्ता गण माजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular