Saturday, September 14, 2024
Home#Raj Chakra News khash khaberBREAKING NEWS : कोल्हापुर: मां ने बेटे की रक्षा के लिए तलवार...

BREAKING NEWS : कोल्हापुर: मां ने बेटे की रक्षा के लिए तलवार से हमलावरों पर पत्थरों से किया हमला, वीडियो वायरल

कोल्हापुर: कहते हैं मां के लिए अपनी औलाद से बढ़कर कुछ नहीं होता। बच्चों के लिए मां अपनी जान भी दे देती हैं। ऐसा कई बार हो भी चुका है। बेटे की रक्षा करती एक मां का वीडियो सामने आया है। जब बेटे पर कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर जान लेने की कोशिश की तो देखिए कैसे मां हमलावरों को खदेड़ने लगीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर के जयसिंहपुर इलाके की है। यहां मामूली कहासुनी के बाद दो लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। किसी तरह मामला शांत हुआ और सब चले गए। हालांकि इसके बाद सुनील रामप्पा लमानी जब अपनी मां के साथ जयसिंहपुर के नंदनी नाका रोड पर मौजूद थे, तभी उन पर बाइक से आए दोनों लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद तो सुनील की मां ने मोर्चा संभाल लिया।

तलवार से सुनील पर हमला करने के बाद हमलवार भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुनील की मां ने पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। इधर घायल सुनील भी जमीन पर पड़े पत्थरों से हमलावरों को भगाने की कोशिश करते दिखाई दिए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें बुजुर्ग मां का ममत्व एक बार फिर दुनिया के सामने दिखाई दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular