Saturday, September 14, 2024
HomeChhattisgarh Newsबलौदा बाजार मामले में साय सरकार अपनी नाकामी छुपाने कांग्रेस नेताओं को...

बलौदा बाजार मामले में साय सरकार अपनी नाकामी छुपाने कांग्रेस नेताओं को कर रहे परेशान-काँग्रेस

रायपुर 23 अगस्त 2024 बलौदाबाजार मामले को लेकर कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आयोजित की।पत्रकार वार्ता को पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा शिव कुमार डहरिया पूर्व विधायक विकास उपाध्याय विधायक इंद्र कुमार साव गिरीश दुबे उधोराम वर्मा ने संबोधित किया।

कांग्रेस नेताओं ने बलौदाबाजार मामले को लेकर साय सरकार के ऊपर जमकर आरोप लगाया।

 

पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार के मामले में साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई बदनामी को छुपाने के लिए कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है।

विधायक देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार में ना भाषण दिए और ना हीं कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुए वह भीड़ में 5 मिनट रुक कर वापस आ गए थे,कहीं भी किसी हिंसक घटना में उनकी संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं और ना ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे,पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है।

 

पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि बलौदाबाजार के मामले में सतनामी समाज और कांग्रेस के लोगों को चिन्हांकित करके उनको जेलो में डाला जा रहा है भाजपा सरकार का चरित्र और व्यवहार आठ माह में ही आलोकतांत्रिक हो गया है कांग्रेस भाजपा सरकार के इस आताताई चरित्र से डरने वाली नहीं,इस प्रकार के कृत्यो से हमारा कार्यकर्ता और मजबूती से सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठाएगा।

शिव डहरिया ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच हो।धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमिशन दिलाने वाले कौन थे रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिए भोजन मंच पंडाल माइक के लिए रुपयो की व्यवस्था किसने की थी इसकी जांच होनी चाहिए।

 

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बलौदा बाजार में हुई आगजनी की भयावह घटना शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही व सरकार की इंटेलीजेंस के फेल हो जाने के कारण हुई समय रहते सरकार व प्रशासन सचेत हो जाता व समाज के द्वारा सीबीआई जांच की मांग को पूर्व में ही मान लेता तो प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना से बचा जा सकता था।

 

विधायक इंद्र कुमार साव ने कहा कि पूरी घटना के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है लचर कानून व्यवस्था और प्रशासन की निरंकुश्ता व लापरवाही से बलोदाबाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हुई और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया जिसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular