Saturday, September 14, 2024
HomeChhattisgarh Newsरायपुर : में माताओं ने हलषष्ठी व्रत से संतान की दीर्घायु...

रायपुर : में माताओं ने हलषष्ठी व्रत से संतान की दीर्घायु की कामना की, पारंपरिक पूजा और अर्चना का आयोजन

संतान की दीर्घायु के लिए कालोनी की माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत-पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

।भादों माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी को मनाए जाने वाले हलषष्ठी पर्व के लिए आज महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। रामनगर गोकुल नगर पश्चिम रायपुर की महिलाएं इस व्रत पूजा को परंपरागत विधान से संपन्न करने के लिए सुबह से ही उपवास रखी थी। पूजा का आयोजन रामनगर गोकुल नगर कोटा रोड में किया गया। इस आयोजन में महिलाओं ने पसहर चावल, सुहाग सामाग्री व अन्य पूजन सामाग्रियों विधान के अनुसार एकत्रित किया तथा व्रत के लिए आंगन में छोटा गड्ढा खोदकर सागरी का निर्माण किया गया। सागरी के किनारे कांशी, बेर व परसा के डाल को आच्छादित किया गया। इस व्रत की विशेषता के बारे मे गीता यादव मधु यादव संतोषी यादव ने बताया कि यह एक ऐसा व्रत है, जिसे नवविवाहिता महिलाएं संतान कामना के लिए करती हैं तथा माताएं संतान के सुख समृद्धि व सुहाग के दीर्घायु के लिए करती हैं। महिलाओं द्वारा हलषष्ठी मैय्या को प्रसन्न् करने के लिए भैंस के दूध से बने पसहर चावल मुनगा पत्तियों से बनी सब्जियों को भोग के रूप में चढ़ाया गया। संतान सुख के लिए माता को प्रसन्न् करने हेतु मिट्टी के खिलौने भी पूजन सामाग्रियों के साथ व्रत के दौरान चढ़ावा किया गया। इस पर्व में पोतनी का विशेष महत्व होता है। पूजा के अंत में बच्चो की पीठ को पोतनी से मारा जाया है ऐसा किए जाने के पीछे महिलाओं की यह मान्यता है कि हलषष्ठी माता का आशीर्वाद सदैव उनके साथ रहता है। व्रत किए जाने के बाद महिलाओं ने लाई, महुवा, मुनगा भाजी व पसहर चावल के भात प्रसाद का भोग प्रसाद के रूप में वितरण किया। गांव के अलग अलग क्षेत्रों में महिलाओं ने सामुहिक रूप से छठमाता की पूजा की। पूरे दिन पूजा अर्चना का दौर मंदिरों के अलावा विभिन्न घरों में होती रही। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में हलषष्ठी की पूजा पारंपरिक रीति से कर महिलाओं ने परिवार के सुख समृद्धि सहित पति व संतान के दीर्घायु की कामना की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular