Wednesday, September 18, 2024
HomeChhattisgarh NewsCG NEWS : कांग्रेस ने महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार को घेरा...

CG NEWS : कांग्रेस ने महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार को घेरा 8 माह में 3094 अपराध और 600 से अधिक बलात्कार की घटनाओं का लगाया आरोप

रायपुर / शहर और जिला कांग्रेस कमेटी ने आज कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अनाचार और सामूहिक बलात्कार की घटनाओं पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार की कार्यशैली की आलोचना की।

वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि पिछले 9 महीनों में भाजपा सरकार के शासन में छत्तीसगढ़ की महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर में भी बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं और पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने का काम कर रही है।

निगम सभापति प्रमोद दुबे ने रायपुर को अपराध की राजधानी बताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने रविवार को पुरानी बस्ती थाने के घेराव का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार को नियंत्रित करने में विफल रही है।

इस पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा और बंशी कन्नौजे भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular