Wednesday, September 18, 2024
HomeChhattisgarh NewsTodays recipe: सूजी और नारियल, बस दो चीजों से तैयार करें गणपति...

Todays recipe: सूजी और नारियल, बस दो चीजों से तैयार करें गणपति बप्पा के प्रिय मोदक


रायपुर / आज से शुरू हो गया है गणेश चतुर्थी का पर्व। और जगह-जगह गणपति बप्पा औए भव्य पंडाल भी सज गए हैं। सुबह शाम घर में गणपति बप्पा की आरती कर उन्हें स्वादिष्ट चीजों का भोग लगाया जा रहा है। बप्पा के भोग में लड्डू या फिर मोदक होना तो कम्पलसरी ही है। ऐसे में आज हम आपको सिर्फ 2 इंग्रीडिएंट्स से बनने वाले मोदक के बारे में बताएंगे, जिसे आप बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

 

सामग्री

सूजी-1 कप

घी-1/4 कप

दूध- 1/3 कप

नारियल कद्दूकस किया-2/3

शक्कर- 2/3 कप चीनी

पानी-1/3 कप

इलायची पाउडर-1/4 टीस्पून

कुछ कटे हुए पिस्ता सजाने के लिए

घी ग्रीसिंग के लिए

 

विधि

 

1- सूजी नारियल मोदक बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में सूजी को धीमी आंच पर लगभग पांच मिनट तक भून लें।

2- इसके बाद इसमें पिघला हुआ घी मिलाकर और तीन से चार मिनट तक भूनें। इसमें से हल्की-हल्की खुशबू आने लगेगी।

अब बारी है इसमें दूध मिक्स करने की।

3- इसके बाद इसमें कद्दूकस किया नारियल डालें। सारी चीज़ों को एक साथ मिला लें और गैस ऑफ कर दें।

4- चाशनी अलग कढ़ाई में बनाना है। इसके लिए किसी बर्तन में पानी और चीनी उबलने के लिए रख दें। 3 मिनट उबलने दें। इतनी देर में एक तार की चाशनी तैयार हो जाएगी। गैस बंद कर दें और इसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें।

5- अब चाशनी को सूजी वाले मिक्सचर में डालकर मिलाएं।थोड़ी देर के लिए सूजी वाले मिक्सचर को गैस पर डालकर पकाएं जिससे सारी चीज़ें अच्छी तरह आपस में मिक्स हो जाएं।

6-मिक्सचर को 4-5 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसके छोटे-छोटे बॉल्स तैयार करें। बॉल्स न बन पाएं तो एक मिनट और पका लें।

7-मोदक बनाने के लिए आप चाहे तो मोल्ड का इस्तेमाल करें। या फिर हाथों पर छोटी लोई लेकर इसे दबाकर बीच में जगह बनाएं।

8- ऊपर से पिस्ता के कटे हुए टुकड़े सजाते जाएं।इन सारे मोदक को मलमल के कपड़ें में रखें। स्टीमर तैयार कर उसमे इन मोदक को दस से पंद्रह मिनट के लिए पकने दें। तैयार है गणपति बप्पा के प्रिय मोदक।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular