Wednesday, September 18, 2024
HomeBJPछत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता पर केंद्रीय संगठन की...

छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता पर केंद्रीय संगठन की प्रसन्नता

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित सदस्यता अभियान की प्रगति बैठक में छत्तीसगढ़ के सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर केंद्रीय संगठन ने प्रसन्नता जताई। इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा और गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया।

बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री और सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी विनोद तावड़े ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

तावड़े ने कहा कि प्रदेश में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि भाजपा प्रदेश में सशक्त और मजबूत बनी रहे और विरोधी दल को हर मोर्चे पर प्रभावी जवाब दे सके।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन, प्रदेश सदस्यता प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव, और सांसद व सदस्यता अभियान की सदस्य रूपकुमारी चौधरी भी बैठक में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular