
रायपुर / भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव और सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भाग लिया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि इस बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ से जुड़ी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने भी सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ में चल रहे सदस्यता अभियान की विस्तार से जानकारी साझा की गई, जिससे लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने की योजना बनी।
