Monday, April 7, 2025
HomeUncategorizedभाजपा सरकार बच्चों की शिक्षा से कर रही खिलवाड़ : विकास उपाध्याय

भाजपा सरकार बच्चों की शिक्षा से कर रही खिलवाड़ : विकास उपाध्याय

रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार बच्चों की शिक्षा को गंभीरता से नहीं ले रही है और उनकी किताबें रद्दी के भाव बेची जा रही हैं।

उपाध्याय ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अभनपुर विकास खंड के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का दौरा किया, जहां उन्होंने देखा कि बच्चों को किताबें बांटने के बजाय उन्हें गोदाम में रखकर खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “ये किताबें जो बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए छपवाई गई थीं, उन्हें रद्दी में बेचा जा रहा है।”

इसके अलावा, उपाध्याय ने पहले एक पेपर मिल में भी इसी सत्र की लाखों किताबों के ढेर को पकड़ा था, जो शिक्षा के लिए आवश्यक थीं, लेकिन अब रद्दी के रूप में पड़ी हुई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान बच्चों को मुफ्त किताबें दी जाती थीं, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने इस प्रक्रिया को खत्म कर दिया है।

उपाध्याय ने सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि सरकारी धन का इस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार को न बच्चों के भविष्य की चिंता है और न ही जनता के पैसों की परवाह। इनकी मंशा बस भ्रष्टाचार करके पैसा कमाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular