
100 से अधिक देशों में फैला है टाटा समूह
टाटा समूह 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है, जिसका कुल मूल्य 403 अरब डॉलर है। अब नोएल टाटा इस विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे और समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
रतन टाटा के सौतेले भाई है नोएल
रतन टाटा के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा से बातचीत कर शोक व्यक्त किया था। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और टाटा ट्रस्ट के संचालन के लिए उन्हें पहले से ही एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में देखा जा रहा था। अब, रतन टाटा के निधन के बाद, नोएल टाटा ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे।
नोएल टाटा, 67 वर्षीय, रतन टाटा के पिता नवल टाटा और उनकी दूसरी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे हैं। उनके पास टाटा समूह और ट्रस्ट में नेतृत्व की भूमिका निभाने का व्यापक अनुभव है, और अब वे टाटा समूह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।