Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedरायपुर को सांसद बृजमोहन का 547 लाख रुपए का तोहफा : विकास...

रायपुर को सांसद बृजमोहन का 547 लाख रुपए का तोहफा : विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण

रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में विकास और सौंदर्यीकरण के तहत 547 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। टिकरापारा में छुईया तालाब के जीर्णोद्धार के साथ इसे ‘राम रमा सरोवर’ के नाम से पुनर्नामित किया गया।

सांसद ने सुंदर नगर में 3 करोड़ 80 लाख रुपए के विकास कार्यों की भी घोषणा की, जिसमें स्कूलों के निर्माण और तालाबों के सुधार शामिल हैं। उन्होंने कहा, “रायपुर को देश का सबसे सुंदर शहर बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम में नगर निगम के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बृजमोहन ने सभी से अपील की कि वे शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular