Saturday, March 7, 2026
HomeRaipurछत्तीसगढ़ में स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन, निःशुल्क जांच सेवाएं

छत्तीसगढ़ में स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन, निःशुल्क जांच सेवाएं

रायपुर: छत्तीसगढ़ चेंबर महिला विंग और नारायण अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अंतर्राष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा ने बताया कि यह शिविर 22 अक्टूबर 2024 को पार्षद कार्यालय, हनुमान मंदिर, चैबे कॉलोनी, रायपुर में और 24 अक्टूबर 2024 को जोशी होम्योपैथिक क्लिनिक, अनुपम नगर, रायपुर में सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक निःशुल्क स्तन जांच के लिए आयोजित किया जाएगा।

शिविर में शामिल सेवाओं में निरामई मशीन द्वारा निःशुल्क मैमोग्राफी, शुगर जांच और रक्तचाप जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। अरोरा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular