Tuesday, March 10, 2026
HomeRaj Chakar Newsरायपुर : हजरत मौला अली र.अ. के जन्मदिन पर रायपुर में फल...

रायपुर : हजरत मौला अली र.अ. के जन्मदिन पर रायपुर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

रायपुर। छत्तीसगढ़ इस्लाम धर्म के चौथे खलीफा हजरत मौला अली रजीअल्लाहो ताल्हा अन्हों की यौमे विलादत (जन्मदिन) के अवसर पर रायपुर महानगर हुसैनी सेना द्वारा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर के जिला अस्पताल, कुष्ठ बस्ती और बंजारी बाबा की दरगाह में फल बांटे गए।

कार्यक्रम की शुरुआत रायपुर जिला अस्पताल में हुई, जहां पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी, डॉ. नेहाल खान, एहतेशाम हुसैन, शेख अकरम, मो. रैश, जफर इकबाल, मो. हफिज, मो. नौशाद, गुलफाम अहमद, मो. इरफान, मो. अफजल कुरैशी, इमरान खान और साजिद तिगाला द्वारा मरीजों में फल वितरित किए गए। इसके बाद कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ रोगियों को भी फल बांटे गए, ताकि वे भी इस विशेष दिन का लाभ उठा सकें।

अंत में, बंजारी बाबा की दरगाह के गेट पर जायरीनों को फल और बिस्किट वितरित किए गए। यह आयोजन समाज में भाईचारे और आपसी एकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया।

हुसैनी सेना के अध्यक्ष सूफी उवेश ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं, और हजरत मौला अली र.अ. के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें मानवता की सेवा में तत्पर रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular