
शंकर नगर मंडल के अध्यक्ष राम प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी की निगम चुनाव में विशाल जीत की शुभकामनाएं दी। उन्होंने महापौर मीनल चौबे दीदी को महापौर निर्वाचित होने पर विशेष बधाई दी। साथ ही, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक राजेश मूणत जी, विधायक सुनील सोनी जी, विधायक मोती लाल साहू जी, और विधायक पुरंदर मिश्रा जी के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की।
अध्यक्ष प्रजापति ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए कड़ी मेहनत की, और परिणामस्वरूप ऐतिहासिक मतों से महापौर का निर्वाचन हुआ।
इसके अलावा, शंकर नगर मंडल के वार्डों से निर्वाचित हुए पार्षदों को भी शुभकामनाएं दी गई। गुरु गोविंद सिंह वार्ड से कैलाश बेहरा जी, काली माता वार्ड से साधना प्रमोद साहू जी और शंकर नगर वार्ड से राजेश गुप्ता जी को पार्षद निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी गई।
शंकर नगर मंडल के अध्यक्ष राम प्रजापति ने रायपुर शहर के समस्त वरिष्ठ नेताओं, उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा जी, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर जी की रणनीति और मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।