Wednesday, February 26, 2025
HomeMousam Updateछत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, अगले पांच दिन होंगे गर्म, दिन और रात...

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, अगले पांच दिन होंगे गर्म, दिन और रात का पारा चार डिग्री तक बढ़ने का अनुमान

छत्तीसगढ़ में इन दिनों दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड लग रही है। हालांकि आगामी दिनों में ठंड का असर खत्म हो जाएगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। इससे तेज धूप और भारी गर्मी पड़ सकता है। वहीं प्रदेश में 34.8 डिग्री तक दिन का पारा पहुंच चुका है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। रात में ठंड का असर खत्म होने वाला है। इसके साथ ही दिन और रात का पारा बढ़ने की संभावना है। इससे तेज धूप पड़ेगी।
राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान  34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों मौसम शुष्क रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular