Wednesday, March 5, 2025
HomeChhattisgarh4 मार्च को रावणभाठा फिल्टर प्लांट में मरम्मत के लिए जल शटडाउन,...

4 मार्च को रावणभाठा फिल्टर प्लांट में मरम्मत के लिए जल शटडाउन, इन क्षेत्रों में होगी पानी की आपूर्ति में रुकावट…

रायपुर: नगर निगम जलकार्य विभाग ने 4 मार्च 2025 को भांटागांव चौक के पास रावणभाठा फिल्टर प्लांट अंतर्गत 150 एमएलडी प्लांट की 1400 मिमी व्यास की एचएस रॉ वाटर पाइपलाइन में लीकेज मरम्मत के लिए 10 घंटे का शटडाउन प्रस्तावित किया है।

कार्यपालन अभियंता नर सिंह फरेंद्र ने बताया कि इस आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण 4 मार्च को जलप्रदाय व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

प्रभावित क्षेत्र:

  • 150 एमएलडी प्लांट से जलप्रदाय करने वाले ओवरहेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा और अन्य शामिल हैं।
  • नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवरहेड टैंक बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर और मोतीबाग ओवरहेड टैंक भी प्रभावित रहेंगे।

जलप्रदाय व्यवस्था:

  • 4 मार्च 2025 को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से किया जाएगा, लेकिन संध्याकालीन जलप्रदाय बंद रहेगा।
  • रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावरपम्पों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

जलप्रदाय पुनः शुरू: 5 मार्च 2025 बुधवार को सुबह से सभी टंकियों से नियमित जलप्रदाय व्यवस्था पुनः शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular